ये है भारत का एकमात्र ऐसा शख्स जिसने हासिल की 32

भीमराव आंबेडकर को देश का गौरव कहा जा सकता है। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही है उसके बाद भी उन्होंने जीवन में कई सफलताएं हासिल की है। भीमराव आंबेडकर हर एक छात्र के लिए एक प्रेरणा है। आज हम उनके एजुकेशन से जुड़े तथ्यों के बारे में बात करने जा रहे हैं कि उन्होंने कहाँ तक पढाई की और शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी खुद को पारंगत किया।

आंबेडकर एक इकोनॉमिस्ट, जुरिस्ट, पॉलिटिशियन से लेकर सोशल रिफॉर्मर भी थे।

भीमराव आंबेडकर को 9 भाषाओँ का ज्ञान था। उन्होंने पीएचडी से लेकर कई बड़ी-बड़ी उपाधियां हासिल की। विदेशों में भी काफी बड़े स्तर पर पढ़ाई करने वाले भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन में 32 तरह की डिग्रियां हासिल की थी। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, कोलंबिया यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई जैसी संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की।

भीमराव आंबेडकर विदेश से डॉक्टोरेट करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने बी.ए., एम.ए., पी.एच.डी. से लेकर एम.एस.सी. तक सारे कोर्स किये। इसलिए एक तरह से उन्होंने अपना जीवन ही शिक्षा पर न्यौछावर कर दिया। विदेश में जाकर इकॉनोमिक्स की पढ़ाई करने वाले भी वे पहले भारतीय थे। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन देश सेवा में लगा दिया।

उन्होंने कई किताबें भी लिखी और भारत का संविधान भी उन्होंने ही लिखा है। हमें आंबेडकर के जीवन से सीख लेकर उनके दिखाए गए मूल्यों पर चलना चाहिए।